गुड़गांव, जनवरी 6 -- गुरुग्राम। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के निवास पर राजस्थान के भिवाड़ी से धारूहेड़ा में आ रहे प्रदूषित पानी की समस्या को लेकर एक हाई-लेवल बैठक हुई। बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव मुख्य रूप से मौजूद रहे। बैठक में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि राजस्थान के औद्योगिक क्षेत्रों (भिवाड़ी) से निकलने वाला केमिकल युक्त पानी हरियाणा के धारूहेड़ा की ओर छोड़ा जा रहा है, जिससे वहां गंभीर स्वास्थ्य संकट पैदा हो गया है। उन्होंने दो टूक कहा, राजस्थान के दूषित पानी को किसी भी सूरत में हरियाणा स्वीकार नहीं करेगा। राजस्थान सरकार अपने औद्योगिक पानी को शुद्ध करने का उपाय जल्द से जल्द शुरू करे। 200 करोड़ का प्...