धारी में ओलावृष्टि से किसानों को नुकसान, मुआवजे की मांग
नैनीताल, मई 30 -- भीमताल। धारी ब्लॉक के क्षेत्रों में हुई ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने कहा कि विशेष रूप से मज्यूली न्याय पंचायत के किसानों को भारी नुकसान हुआ है। आलू, मटर, गोभी और शिमला मिर्च सहित कई फसलों को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र फल पट्टी होने के कारण आड़ू, पुलम और खुमानी फलों को नुकसान पहुंचा है। कहा कि शासन प्रशासन से नुकसान का आकलन कर किसानों को मुआवजा देने की मांग की। कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों के किसान लगातार प्राकृतिक आपदाओं और बीमा कंपनियों की कार्यप्रणाली से प्रभावित हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- मंत्री कैड़ा ने ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने को कहा जब तक पर्वतीय किसानों के लिए विशेष कृषि नीति नहीं बनाई जाएगी, तब तक किसान सरकारी उपेक्षा का शिकार होते र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.