धारी-भीमताल में महिलाओं की मौत में बाघ-बाघिन जिम्मेदार
हल्द्वानी, मई 27 -- हल्द्वानी। धारी और भीमताल ब्लॉक में चार महिलाओं की मौत के लिए बाघ और बाघिन को जिम्मेदार ठहराया गया है। सूत्रों के अनुसार, भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्ल्यूआईआई) देहरादून द्वारा जारी फॉरेंसिक रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हो चुकी है। हालांकि स्थानीय अधिकारी अभी रिपोर्ट प्राप्त नहीं होने की बात कह रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, नैनीताल वन विभाग द्वारा भेजे गए सैंपल की जांच के बाद डब्ल्यूआईआई ने रिपोर्ट जारी की। इनमें दोनों बाघ और बाघिन ही क्षेत्र में हुई घटनाओं के लिए जिम्मेदार पाए गए। वन विभाग दोनों को पूर्व में ही रेस्क्यू कर चुका है। दोनों को रानीबाग रेस्क्यू सेंटर में रखा गया है। अब आगे की कार्यवाही के लिए डीएफओ नैनीताल मुख्यालय को रिपोर्ट भेजेंगे, जिसमें दोनों वन्य जीव के भविष्य पर निर्णय लिया जाएगा।
महिलाओं की मौत की घटनाएँ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.