सोनभद्र, मई 5 -- दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील क्षेत्र के आदिवासियों की जमीनों का औने -पौने दामों पर खरीद -फरोख्त रुकने का नाम नही ले रहा हैं। दुद्धी तहसील में धारा 80 के साथ -साथ अपने चहेते आदिवासियों के नाम से बैनामा कराने का खेल जारी हैं।

आदिवासी जमीनों का बैनामा आदिवासियों की जमीन का बैनामा कराने के लिए किसी दूसरे -तीसरे आदिवासी को खड़ा करके बैनामा कराकर स्वयं कब्जा कर रहे हैं। इस मामले में दुद्धी तहसील क्षेत्र का बघाडू गाँव तो सुर्खियों में आया लेकिन दुद्धी तहसील क्षेत्र के खाड़पाथर, मुर्धवा सहित कई ऐसे आदिवासियों का गाँव हैं, जहाँ आदिवासियों की जमीन धारा 80 या नोटरी सहित दूसरे व्यक्ति के नाम बैनामा कराकर कोई और व्यक्ति काबिज हैं। सूत्रों की माने तो दुद्धी तहसील के खाड़पाथर और मुर्धवा गाँव में 4 आदिवासियों के नाम लगभग सम्पूर...