संभल, जुलाई 22 -- बहजोई। आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज धारा 67 के नोटिस संबंधी शिकायत के निस्तारण को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। संभल रोड निवासी सतीश कुमार का आरोप है कि करीब दो वर्ष पहले उन्हें एक भूमि के संबंध में धारा 67 का नोटिस मिला था, जबकि संबंधित जमीन उनके नाम न होकर उनके भाई के नाम दर्ज है। इस संबंध में उन्होंने तहसील समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। इसके बाद मामला आईजीआरएस पर दर्ज कराया गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि धारा 67 के नोटिस पर निर्णय देने के बजाय निस्तारण रिपोर्ट में गांव श्यौराजपुर में चकरोड खुलवाने का उल्लेख कर शिकायत का निस्तारण कर दिया गया। इससे शिकायत के वास्तविक समाधान पर प्रश्नचिह्न लग गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...