धारा का अल्पीकरण का आरोप, घायल को गोद में लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे
देवरिया, मई 27 -- देवरिया, निज संवाददाता। एकौना थाना क्षेत्र के बैदा गांव में हुई मारपीट के मामले में पुलिस द्वारा धारा का अल्पीकरण करने का आरोप लगा एसपी कार्यालय पहुंच घायलों ने शिकायत की। साथ ही प्रकरण की जांच कराकर धारा में बदलाव व आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। एसपी अभिजीत आर शंकर ने प्रकरण की जांच कराने का आश्वासन दिया।गांव के जयहिंद की 11 मई को शादी थी, 10 मई की रात घर में हल्दी का कार्यक्रम चल रहा था। आरोप है कि इसी बीच पुरानी रंजिश को लेकर दरवाजे पर कुछ लोग आ गए और धारदार हथियार से हमला बोल दिया। जिसमें जयहिंद चौहान समेत चार लोग घायल हो गए। उपचार के लिए घायलों को अस्पताल पुहंचाया गया, जहां से गोरखपुर एम्स रेफर कर दिया गया। मंगलवार को जयहिंद साहनी समेत अन्य घायल भी एसपी कार्यालय पहुंचे, किसी को परिजन गोद में लेकर एसपी क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.