अल्मोड़ा, अप्रैल 4 -- अल्मोड़ा। धारानौला से एक 15 साल का किशोर लापता हो गया है। पुलिस के मुताबिक एक महिला ने तहरीर दी है। कहना है कि उनका चल्थी धौलादेवी निवासी भाई शुक्रवार को बिना बताए धारानौला स्थित उनके घर से कहीं चला गया है। तमाम ढूढखोज के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। उन्होंने पुलिस से भाई को तलाशने की गुहार लगाई है। कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि किशोर की तलाश के लिए टीम लगा दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...