बुलंदशहर, अप्रैल 30 -- ग्राम मिट्ठेपुर में एक युवक पर धारदार हथियारों से हमला करने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को आलाकत्ल के साथ पकड़कर जेल भेज दिया है। ग्राम में तोसीफ का बेटा जिशान अपने घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले तीन युवकों ने पहले उससे गाली-गलौच की। इसके बाद उन्होंने ब्लेड-कटर जैसे धारदार हथियारों से जिशान की गर्दन और पीठ पर हमला कर दिया। सूचना मिलते ही मिट्ठेपुर पुलिस चौकी इंचार्ज कुंवर सिंह ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से हमले में इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार भी बरामद किया गया है। कोतवाल शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित तौसीफ की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तार किए गए आरोप...