सिद्धार्थ, अप्रैल 2 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान टीम। भवानीगंज थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव के एक युवक ने गांव के ही तीन व्यक्तियों पर मंगलवार की शाम करीब सात बजे धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है। मामले से जुड़ा एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर बुधवार को वायरल हुआ जो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा में इलाज के दौरान का बताया जा रहा है। खून से लहूलुहान व व शरीर पर घावों का इलाज करा रहा युवक आरोप लगा रहा है कि उसे दौड़ा-दौड़ा कर छूरी या चाकू जैसे धारदार हथियार से मारा गया। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। वहीं पुलिस का दावा है कि घायल के पिता ने लाठी डंडे से मारने से संबंधित तहरीर दी है जिस पर एक नामजद व दो अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।वायरल वीडियो में सीएचसी बेंवा में इलाज करा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.