धारदार हथियार से हमला कर युवक समेत तीन को किया घायल
पीलीभीत, जून 19 -- पीलीभीत। थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम कैचूटांडा निवासी जावेद शाह ने थाना अमरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 17 जून 2026 को शाम करीब चार बजे गांव के ही बबलू शाह,अबरार शाह,शाहनूर शाह,शाहरूख शाह लाठी,डंडे और धारदार हथियार लेकर घर में घुस आए। आरोपियों ने दरवाजा तोड़कर गाली गलौच की। आरोपियों ने उसके भाई सावेद शाह और पत्नी समरीन पर हमला कर दिया। जिससे भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों के एकत्र होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। आरोपी पूर्व में भी मारपीट कर चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.