गाज़ियाबाद, मई 2 -- मुरादनगर, चंद्रशेखर त्यागी। गांव रावली कलां निवासी बिलाल गांव नेकपुर में जमशेद के घर पर बोरिंग कर रहा था। इसी बीच उम्मेद व वाहिद आए और बलकटी से हमला कर बिलाल को घायल कर दिया। चीख सुनकर आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी फरार हो गए। बिलाल के भाई अफजल ने इस संबंध में तहरीर दी है। पुलिस ने उम्मेद और वाहिद निवासी गांव नेकपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.