कौशाम्बी, मार्च 9 -- संदीपन घाट थाना क्षेत्र के महगांव में रविवार सुबह पुरानी रंजिश के चलते धारदार हथियार से हमला कर एक युवक की हत्या का प्रयास किया गया। हमले में जख्मी पीड़ित का इलाज चल रहा है। उसके भाई की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। महगांव निवासी मो. वासिम जाफरी ने बताया कि रविवार सुबह पड़ोसी नरेश यादव किराये का ट्रैक्टर बुलाकर कर्बी (चारा) की कतराई करवा रहा था। इसकी धूल घर में घुस रही थी। पीड़ित के मुताबिक उसके बड़े भाई मो. कासिम जाफरी उर्फ अजमी से धूल से बचने के लिए ट्रैक्टर की दिशा मोड़ने को कहा तो पुरानी मुकदमेबाजी में पहले से खुन्नस खाए विपक्षी गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने अपने बेटे विकास, आकाश व प्रकाश के साथ मिलकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे पीड़ित का भाई खून से लथपथ होकर वही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.