पीलीभीत, जनवरी 29 -- जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम निसरा निवासी इसरान पुत्र इरफान ने जहानाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि 26 जनवरी को सुबह आठ बजे उसकी पिता इरफान अली घर के दरवाजे पर बैठे हुए थे। तभी गांव का ही तसलीम पुत्र सलीम वहां आ गया। आरोपी ने उसके पिता के साथ गालीगलौज करना शुरू कर दी। विरोध करने पर उसके पिता की लातघूंसों और बांके से पिटाई की। इससे वह घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर उसकी मां खुर्शीद बानो, बहन गुलस्ता, भाभी खुशनारा ने बचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने डंडों से उनकी भी पिटाई कर दी। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराकर मामले में रिपोर्ट दर्ज की ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.