सहारनपुर, मार्च 29 -- सहारनपुर। जनकपुरी पुलिस ने जानलेवा हमले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 27 मार्च को नई बस्ती खानआलमपुरा निवासी सराफत ने तहरीर दी थी कि सादिक और अनीस ने उसके और उसके पुत्र उवैश पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने शनिवार को ट्रांसपोर्ट नगर से आरोपी अनीस निवासी नई बस्ती खानआलमपुरा को गिरफ्तार कर लिया। उससे चाकू बरामद हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...