बलरामपुर, मार्च 31 -- बलरामपुर। तुलसीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम विशुनपुर खैरहनिया के मजरे पंचानडीह निवासी अशोक कुमार ने मंगलवार को बताया कि भाई महेश चार मार्च को होली में रंग खेल रहा था। तभी रंग गांव के विपक्षी अर्जुन, अनिरुद्ध, सहजराम व सतगुर पर पड़ गया। इसी बात से नाराज होकर गाली-गलोज किया। समझाने के बाद मामला शांत हो गया। पिता शिवनाथ भैंस को लेकर शाम को घर पहुंचे। तभी विपक्षी कुलाहड़ी, बोगदा व ईंटों से पिता को मारने लगे। पिता का जबड़ा टूट गया। पिता को बचाने मैं, लवकुश, महेश व रामपाल पहुंचे तो सभी को धारदार हथियार से मारा-पीटा। महेश, रामपाल व लवकुश का सिर फट गया। परिवार का इलाज कराने में व्यस्त हो गया, इसीलिए देर से तहरीर दे रहा हूं। प्रभारी निरीक्षक तुलसीपुर थाना सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि अशोक कुमार की तहरीर पर चारों के खिलाफ एफआईआर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.