धारदार हथियार से हमला, घायल
गिरडीह, जून 28 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। एक युवक को धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया गया है। घायल युवक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बुढ़ियाखाद निवासी मो सरफराज अंसारी है। घटना के बाद मो सरफराज को इलाज सदर अस्पताल में कराया गया है। मो सरफराज का कहना है कि उस पर धारदार हथियार से हमला नयाधौड़ा निवासी मो साजिद एवं परातडीह निवासी मो अरबाज एवं उनके साथियों ने मिलकर किया है। इस संबंध में मुफस्सिल थाना पुलिस से भी लिखित शिकायत की गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.