धारदार हथियार से स्टांप वेंडर घायल, तरह-तरह की चर्चा
बस्ती, मई 23 -- बस्ती। कचहरी में ट्रेजरी के पीछे उस समय सनसनी फैल गई, जब एक वेंडर के पेट में धारदार हथियार से चोट लग गई। उसके पेट से काफी खून बहने लगा और वह अपने तख्त पर गिरकर कुछ पल के लिए बेहोश हो गया। इस दौरान वहां पर कई अधिवक्ता आ गए और लोगों को मौके से हटाया। एक अधिवक्ता अपनी कार में बैठा कर घायल को जिला अस्पताल ले गए, जहां पर उसका इलाज चल रहा। पुलिस के अनुसार स्टाम्प वेंडर अनियंत्रित होकर एक कैंची पर गिर गया और उसके पेट में चोट लग गई。
घटना का विवरण प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेजरी के पिछले हिस्से में टिनशेड व छप्पर के नीचे एक स्टाम्प वेंडर बैठता है। वह स्टाम्प, टिकट बेचने के साथ टाइप आदि का काम करता था। उसके पास लैपटॉप व प्रिंटर भी था। इसी दौरान एक वरिष्ठ अधिवक्ता से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। लोगों ने बताया कि अधिवक्ता अपना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.