बलरामपुर, अप्रैल 25 -- बलरामपुर। हरैया थाना क्षेत्र के ग्राम सोनपुरवा गोपालपुर निवासी चंद्रशेखर तिवारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि गावं के ही कृष्ण कुमार तिवारी ने सांड़ को धारदार हथियार से मारकर घायल कर दिया। सांड़ मरणासन्न अवस्था में पड़ा है। वीडियो वायरल होने पर जानकारी हुई। शिकायत करने पर कृष्ण कुमार तिवारी व उनके बेटे सतीश कुमार तिवारी ने गाली दी और जान से मारने की धमकी भी दी। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर पर पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। यह भी पढ़ें- हापुड़ : गाय पालन को लेकर युवक पर किया जानलेवा हमला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...