धारदार हथियार से रेडियोलॉजी के छात्र पर हमला
प्रयागराज, जून 14 -- स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल के रेडियोलॉजी के छात्र विनय कुमार ने दो छात्रों पर मारपीट और जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज कराया है। बांदा में कमासिन के रहने वाले विनय ने कोतवाली थाने में तहरीर देकर बताया कि 12 जून की सुबह वह पुरानी बिल्डिंग स्थित एक्स-रे विभाग में ड्यूटी कर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान वरुण तिवारी और साहिल सरोज वहां पहुंचे और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने उसकी पिटाई कर दी तथा लोहे के धारदार हथियार से सिर पर कई वार किए, जिससे उसका सिर फट गया और वह गिर पड़ा। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.