भदोही, जून 19 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के अमवां गांव स्थित राजकीय ट्यूबेल के पास गुरुवार की रात मनबढ़ों ने युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में पीड़ित ने मुकदमा कायम कराया है। उक्त गांव निवासी 40 वर्षीय मोहन तिवारी ने तहरीर में कहा कि वह काम से गुरुवार की रात करीब 10:30 से 11 बजे के बीच व्यक्तिगत कार्य से रोड से गांव लौट रहे थे। अमवां ट्यूबवेल के पास पुलिया पर गांव के ही सर्वेश कुमार मिश्र, आलोक पांडेय और एक अज्ञात व्यक्ति बैठे थे। तीनों ने अचानक हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- धारदार हथियार से हमला कर युवक समेत तीन को किया घायल मैं चिल्लाता रहा लेकिन आरोपितों ने सुनी नहीं। आरोपितों ने पीछे से आ रही किसी गाड़ी की आवाज को सुनकर तीनों हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग ...