हापुड़, मार्च 6 -- गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली लखनऊ हाईवे स्थित अठसेनी गांव के सामने एक ढाबे पर खाना खाने के लिए रुके युवक ने धारदार हथियार से ¹'अपना गला काट लिया। मौके पर ही युवक की तड़पकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। वहीं घटना ढाबे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। गांव अठसेनी में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे एक मुस्लिम ढाबा है। जिस पर गुरुवार देर रात करीब 12 बजे एक सवारी से भरी गाड़ी आकर रुकी, जिसमें सवार यात्री ढाबे पर खाना खाने लगे। तभी एक युवक ढाबे के अंदर से बाहर भागता हुआ नजर आया, जिसके हाथ में धारदार हथियार था और उसने बिना कुछ सोचे समझे अपना गला काट लिया। युवक लहूलुहान अवस्था में ढाबे के सामने जाकर गिर गया, जिसकी तड़पकर मौत हो गई। मामले की जानकारी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.