बांका, अगस्त 28 -- चान्दन ( बांका )। निज प्रतिनिधि सुईया थाना क्षेत्र के धनुबसार पंचायत अंतर्गत जेरुआ गांव में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक कुएं से 21 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान जेरुआ गांव निवासी छोटन गोस्वामी के पुत्र दशरथ गोस्वामी (21 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, युवक की धारदार हथियार से हत्या करने के बाद कमर में पत्थर बांधकर रस्सी के सहारे शव को कुएं में हत्यारों ने डाल दिया गया था। मृतक प्रदेश में रहकर वाहन चलाने का काम करता था तथा कुछ दिनों से वह घर में था। मृतक के पिता छोटन गोस्वामी ने बताया कि रविवार की रात करीब 11 बजे एक युवक बाइक से उनके घर आया था और दशरथ को बुलाकर अपने साथ ले गया। इसके बाद दशरथ वापस घर नहीं लौटा। परिजनों ने आसपास के इलाकों और गांवों में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सु...