बाराबंकी, मार्च 8 -- निंदूरा (बाराबंकी)। कुर्सी कोतवाली क्षेत्र के मदारपुर मजरे श्रीराम पुरवा गांव के पास शुक्रवार की रात युवक की धारदार हथियार से सीने और सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद हमलावरों ने युवक के शव को गेहूं की खेत में फेक दिया। दूसरे दिन शनिवार को पूर्वान्ह 10 बजे युवक का खून से लथपथ शव खेत में मिला तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बताते हैं कि शुक्रवार की रात नौ बजे गांव के ही कुछ युवक घर से बुलाकर ले गए थे। इस मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।खेत में मिला खून से लथपथ शव: लखनऊ जनपद महिंगवां थाना क्षेत्र के श्री राम पुरवा के मजरा सुभान नगर निवासी मिथुन कुमार रावत (22) पुत्र छविनाथ शनिवार की भोर जब घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.