जहानाबाद, अप्रैल 14 -- अरवल, निज संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के बैदराबाद में आपसी विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई। जिसमें चंदन कुमार गंभीर रूप से जख्मी हुए। घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में जख्मी चंदन कुमार के आवेदन पर सदर थाने में पांच लोगों पर नामजद एफआईआर दर्ज किया गया है। दिए आवेदन में अभियुक्तों पर धारदार हथियार से मारपीट एवं गाली गलौज का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष अवधेश चौधरी ने बताया कि मारपीट के मामले में चंदन कुमार के आवेदन पर पांच लोगों पर नामजद केस दर्ज करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- झगड़े में पांच नामजद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.