लखनऊ, अप्रैल 9 -- - अस्त व्यस्त थे महिला के कपड़े, कथरी से लिपटा था शव- नहीं हो सकी शिनाख्त, खुलासे के लिए तीन टीमें गठितकाकोरी, संवाददाता।काकोरी इलाके में बुधवार देर रात 30 वर्षीय महिला के सिर पर नुकीले और धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी गई। दरिंदों ने महिला का गला भी दबाया। हत्यारों ने खून से लथपथ शव कथरी से लपेटकर घुरघुरी तालाब चौकी क्षेत्र में मदारपुर पुरैना मार्ग पर फेंक दिया। महिला के कपड़े भी अस्त व्यस्त थे। परिस्थितिजन्य साक्ष्य दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं। पुलिस अधिकारियों, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने मौके का निरीक्षण किया। देर शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।पुलिस उपायुक्त पश्चिम कमलेश कुमार दीक्षित ने पांच टीमें गठित की हैं। सीसीटीवी भी देखे जा रहे हैं। गुरुवार सुबह प्लाटिंग साइट पर म...