पाकुड़, मार्च 14 -- थाना क्षेत्र के गोबिंदपुर गांव में आपसी विवाद में एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से वार कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। मामला शुक्रवार देर रात का बताया जाता है, परंतु मामले की जानकारी शनिवार की शाम ग्रामीणों को हुई। घटना के बाबत ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को धनेश्वर मुर्मू एवं उसकी पत्नी सुशीला हेम्ब्रम के बीच मे किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। इसी दौरान धनेश्वर मुर्मू ने गुस्सा से घर में रखे धारदार हथियार से पत्नी पर वार कर दिया। जिससे उसकी पत्नी की मौत रात को ही हो गई। घटना के बाद वह घर छोड़कर फरार हो चुका है। घटना को अंजाम देने के बाद वह घर बंद करके घर से फरार हो गया। शनिवार शाम को ग्रामीणों के द्वारा महेशपुर पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रवि शर्मा पुलिस अधिकारी एवं पुलिस ब...