बलरामपुर, मई 19 -- बलरामपुर, संवाददाता। गौरा चौराहा थाने की पुलिस ने जान से मारने की कोशिश के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को भोजपुर तिराहे के पास से पकड़कर न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष हरीश सिंह ने बताया कि 11 जून 2025 को थाना गौरा चौराहा क्षेत्र के जहदरिया गांव में मस्जिद के सामने मैच खेलने को लेकर विवाद हुआ था। पुरानी रंजिश के चलते विपक्षियों ने एक राय होकर गाली-गलौज करते हुए जमाल अहमद, अनवर खां व आमिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था। मामले में मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही थी। पुलिस टीम ने मंगलवार को वांछित अभियुक्त अकरम पुत्र बरकत निवासी ग्राम जहदरिया को भोजपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...