धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने वाले तीन गिरफ्तार
हापुड़, मई 18 -- हापुड़ संवाददाता।थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम मुरादपुर में मिनी ट्रक पर स्क्रेच लगने को लेकर शनिवार को विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया था। एक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। फरार आरोपियों में से तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। थाना हापुड़ देहात के गांव मुरादपुर निवासी सलमान ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि शनिवार दोपहर करीब तीन बजे उसने अपना मिनी ट्रक गांव की सड़क पर खड़ा किया था। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने वाहन पर स्क्रेच डाल दी थी। इसकी जानकारी होने पर उसका साला युसुफ मामले की जानकारी लेने के लिए गांव निवासी फरदीन के पास पहुंचा। इसी दौरान दोनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.