श्रावस्ती, अप्रैल 18 -- श्रावस्ती, संवाददाता। भूसा बनवाने जा रहे चार लोगों पर धारदार हथियार से लैस गांव के ही हमलावरों ने जानलेवा हमला बोल दिया। जिसमें चारो गंभीररूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दो को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के गद्दीपुरवा निवासी वाजिद अली, दद्दन, मुकीम उर्फ छींगे व निजाम शनिवार को भूसा बनवाने के लिए जरकुसहा ग्राम पंचायत के भिनुहनी गांव जा रहे थे। इस दौरान खरगौरा-सेमरी मार्ग पर स्थित रमनगरा गांव के पास धारदार हथियार से लैस गांव के ही लल्लन, करीमबक्स उर्फ करिया, तालिम, लियाकत अली, आजाद उर्फ लखू, पुत्तन व वारिस अली जानलेवा हमला बोल दिया और सिर, हाथ व पैर पर धारदार हथियार से कई वार कर दिए। यह भी पढ़ें- धारदार हथियार से जानलेवा हमला, चार लोग गंभीर हमले में चारो गंभ...