संभल, जून 6 -- नखासा थाना क्षेत्र में शहर के मोहल्ला रूकनुद्दीन सराय निवासी मोहम्मद अकरम शनिवार शाम अपनी स्पेयर पार्टस की दुकान पर थे। इसी दौरान तीन-चार लोग पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। अकरम ने विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट की और धारदार हथियार से गर्दन पर वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल को लेकर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने घायल को रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...