समस्तीपुर, अप्रैल 5 -- वारिसनगर। थाना क्षेत्र के परोरिया गांव में शनिवार की देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक किसान पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना उस समय हुई जब किसान अपने दरवाजे पर सोया हुआ था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, परोरिया गांव के वार्ड 11 निवासी 45 वर्षीय किसान धनेश्वर महतो रात करीब साढ़े 12 बजे घर के बाहर सोए हुए थे। इसी दौरान कुछ अज्ञात हमलावरों ने उन पर धारदार हथियार से गर्दन पर वार कर दिया। हमले के बाद उनकी पत्नी के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुका था। स्थानीय लोगों की मदद से घायल किसान को पहले नजदीकी डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.