धारदार हथियार से किशोर पर हमला, रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत, जून 17 -- पीलीभीत। 15 वर्षीय किशोर पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोहतशिम खां निवासी मोनू शर्मा ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि 15 जून 2026 की रात करीब आठ बजे उनका पुत्र नैतिक शर्मा घर लौट रहा था। आरोप है कि मोहल्ले के रघु और अंश ने अपने 6-7 साथियों के साथ मिलकर उसे पकड़ लिया और धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में नैतिक के बाएं हाथ और गर्दन पर चोटें आईं। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। वह किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। यह भी पढ़ें- धारदार हथियार से किशोर पर हमला, रिपोर्ट दर्ज आरोप है कि इससे पहले भी किशोर के साथ मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायल को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.