पीलीभीत, मार्च 19 -- जहानाबाद। मीरपुर निवासी मंजू गंगवार ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस को बताया कि घर में रात साढ़े 10 बजे रक्षपाल पुत्र जोगराज, शशि कुमार पुत्र जोगराज और नीरज निवासी ग्राम डोरिया जिला बरेली ने उसके घर में घुसकर गाली गलौज करते हुए मारपीट की। घर में शोर मचाने पर उनके जेठ का पुत्र संजीव कुमार जब बचाने आया तो उक्त लोगों ने उसके ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह भी घायल हो गया। आसपास के ग्रामीणों के एकत्र हो जाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद प्रदीप कुमार बिश्नोई ने बताया कि घायलों का मेडिकल कराकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.