पीलीभीत, मार्च 8 -- जहानाबाद। दरवाजे पर आकर गाली देने का विरोध करने पर गांव के युवकों ने घर में घुसकर विवाहिता के ऊपर धारदार हथियार से हमला करके घायल कर दिया। मारपीट में परिवार के दो अन्य लोग भी घायल हो गए। पुलिस ने घायल महिला के पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम ढकिया नथा निवासी सूबेदार ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि चार मार्च को होली मिलन के लिए वह ग्राम प्यास गया था। तभी शाम करीब छह बजे गांव के ही गौरव कुमार ने उसके दरवाजे पर आकर गाली गलौच की। घर में मौजूद उसकी पत्नी गुडडी देवी ने गाली गलौच का विरोध किया तो आरोपी गौरव ने अपने साथी चेतन गंगवार,निर्वाहन सिंह,तपन,प्रेमबहादुर के साथ मिलकर घर में घुसकर उसकी पत्नी और छोटे भाई रामपाल की पत्नी कुसुमा,अमित के साथ गाली गलौच करते हुए ...