गाज़ियाबाद, फरवरी 26 -- गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम थानाक्षेत्र के मैनापुर गांव में खेत पर काम कर रहे एक व्यक्ति पर चार लोगों ने धारदार हथियार और रॉड से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पीड़ित ने नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मैनापुर निवासी रोबिन कुमार के मुताबिक 24 फरवरी की शाम करीब सात बजे वह अपने खेत पर खड़ा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के भारत भूषण व उसके भाई प्रवीण के अलावा कुलदीप और अर्चित वहां पहुंचे। चारों ने जान से मारने की नीयत से उस पर धारदार हथियार और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में उसके सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर उसका भतीजा आकाश त्यागी और गांव का अंकित त्यागी मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख आरोपी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। एसीपी कविनग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.