इटावा औरैया, अप्रैल 17 -- सैफई। नगला भूरे में परिवार पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ग्राम नगला भूरे निवासी विनय कुमार ने 3 मार्च को थाना में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने उसके व उसके परिवार पर जान से मारने की नीयत से हमला किया। आरोप है कि हमलावरों ने कुल्हाड़ी, और फावड़े से हमला किया, जिससे सिर में गंभीर चोटें आईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमे में हत्या का प्रयास की बढ़ोतरी की। कार्रवाई करते हुए शुक्रवार रात करीब साढ़े 12 बजे आरोपियों के गांव के पास स्थित पुलिया से प्रिंस और अतुल निवासी लगला भूरे को गिरफ्तार कर लिया। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.