धारचूला में 23 से दो दिवसीय संस्कृत प्रतियोगिता होगी
पिथौरागढ़, सितम्बर 13 -- पिथौरागढ़। राइंका धारचूला में उत्तराखण्ड संस्कृत संस्थान हरिद्वार की ओर से आगामी 23 व 24 सितम्बर को खण्ड स्तरीय संस्कृत स्पर्धा प्रतियोगिता का आयोजन होगा। खण्ड संयोजक धरमराज भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 को कनिष्ठ व 24 को वरिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिता सम्पन्न होगी। जिसमें संस्कृत नाटक, संस्कृत समूह गीत, संस्कृत समूह नृत्य, संस्कृत वाद-विवाद, संस्कृत अशुभाषण व श्लोकोच्चारण सम्मिलित हैं। कहा प्रतियोगिता में शासकीय, अर्द्धशासकीय, आवासीय विद्यालय, महाविद्यालय, निजी विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, आश्रमपद्धति विद्यालय, पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में पहला व दूसरा स्थान प्राप्त करने वाला दल जनपद स्तर पर प्रतिभाग करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.