देहरादून, अगस्त 7 -- देहरादून। अनजान ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने के लालच में देहरादून के विकासनगर क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपने 32.62 लाख रुपये गंवा दिए। पीड़ित हाल में धारचूला में नौकरी करते हैं। जालसाजों ने व्हाट्सएप और टेलीग्राम के माध्यम से पीड़ित को फंसाया। धारचूला पुलिस के जीरो एफआईआर दर्ज करने के बाद अब साइबर अपराध थाना देहरादून में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है।मूलरूप से बाबूगढ़, विकासनगर और हाल में पिथौरागढ़ जिले के धारचूला स्थित शिवा होम स्टे में रहने वाले 41 वर्षीय अतुल नेगी ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह एक ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के जरिए वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं। ठगों ने उन्हें व्हाट्सएप और टेलीग्राम पर संपर्क किया और निवेश पर शानदार रिटर्न का झूठा वादा किया। घटना के वक्त पीड़ित अरुणाचल प...