पिथौरागढ़, अगस्त 18 -- पिथौरागढ़। धारचूला में लगतार हो रही बारिश से काली नदी का जलस्तर में तेजी देखने को मिल रही है। लगातार बढ़ते प्रवाह के बाद नदी का जलस्तर चेतावनी लेवल के बेहद करीब पहुंच गया है। आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को धारचूला में काली नदी का जलस्तर 888.90मीटर पहुंचा, जो चेतावनी लेवल से महज 10एमएम ही कम है। नदी के तेज प्रवाह को देख तट पर बसे लोगों में भय बना हुआ है। इधर प्रशासन ने भी लोगों को सतर्कता बरतने की अपील की है। -------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...