पिथौरागढ़, जनवरी 25 -- धारचूला पुलिस ने अवैध शराब के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष धारचूला हरेन्द्र सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस ने एलागाड क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को ऐलागाड़ निवासी दुकान संचालक सुरेन्द्र सिंह अवैध शराब बेचने हुए मिला। इधर थानाध्यक्ष थल प्रकाश चन्द्र पाण्डे के नेतृत्व पुलिस ने संगौड़ थल निवासी प्रमोद राम के पास से पांच लीटर अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...