धारचूला तवाघाट सड़क दो घंटे बंद रही
पिथौरागढ़, जुलाई 22 -- पिथौरागढ़। चीन सीमा को जोड़ने वाली धारचूला-तवाघाट सड़क बुधवार को पांच घंटे से अधिक समय तक बंद रही। जिला आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक तड़के पांच बजे के करीब इस मार्ग में कुलीगाड के समीप पहाड़ दरकने से भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा सड़क पर आ गिरा। सूचना के बाद बीआरओ ने मलबा हटाकर करीब दस बजे के आसपास यातायात बहाल किया। तब कहीं कैलास मानसरोवर यात्रियों के साथ ही स्थानीय लोग एक से दूसरे क्षेत्र आवाजाही कर सके। यह भी पढ़ें- केदारनाथ-बदरीनाथ में भारी बारिश, पहाड़ी गिरने से रास्ते बंद; चारों धाम में कैसा मौसम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.