विकासनगर, जून 30 -- दीपक मोहल तहसील क्षेत्र के चकराता-लाखामंडल मोटर मार्ग पर स्थित धारकोट यात्री शेड में खड़े पांच दोपहिया वाहनों को अज्ञात शरारती तत्वों ने आग के हवाले कर दिया। घटना में चार बाइक और एक स्कूटर पूरी तरह से जलकर राख हो गया। सुबह ग्रामीणों ने जले हुए वाहन देख शोर मचाया, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और प्रशासन को सूचना दी गई।जानकारी के अनुसार सांगवाधार स्थित धारकोट यात्री शेड में आसपास के ग्रामीण रोजाना अपने वाहन खड़े करते हैं। सोमवार शाम भी ग्रामीण अपने वाहन शेड में खड़े कर घर चले गए थे, लेकिन मंगलवार सुबह सभी वाहन जली अवस्था में मिले। यह भी पढ़ें- चकराता-लाखामंडल मार्ग पर खड़ी पांच गाड़ियों में लगाई आग, मची सनसनी घटना की सूचना पर नायब तहसीलदार राजेंद्र लाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। व...