वाराणसी, फरवरी 23 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। होली पर श्रीकाशी विश्वनाथ धाम से श्रीकृष्ण जन्मस्थान, मथुरा में भगवान् श्रीलड्डू गोपाल के लिए पारंपरिक भेंट एवं अबीर-गुलाल सोमवार को भेजा गया। लड्डू गोपाल के लिए लकड़ी के खिलौने, चॉकलेट, नवीन वस्त्र, गुलाल, पुष्प तथा अन्य पूजन सामग्री मंदिर न्यास ने प्रतिउपहार के रूप में प्रेषित की। समस्त भेंट सामग्री को श्रद्धा के साथ सजाया गया। मंदिर के डिप्टी कलेक्टर, मुख्य कार्यपालक अधिकारी और शास्त्रियों ने पुष्पों से सुसज्जित वाहन में सभी सामग्री को रखकर डमरू निनाद, शंखनाद और 'हर-हर महादेव' के घोष के बीच रवाना किया। मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण ने कहा कि यह परंपरा काशी और ब्रज के मध्य प्राचीन धार्मिक संबंधों को सुदृढ़ करती है। समस्त देशवासियों के लिए यह एकता, श्रद्धा और उत्सवधर्मिता का संदेश है। पं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.