वाराणसी, मार्च 5 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। काशी विश्वनाथ धाम में बाबा को भक्तों ने राम नाम सुनाया। गुरुवार को श्रीमंगल करण कीर्तन मंडल के सदस्यों ने चैतन्य कीर्तन कर बाबा को अबीर-गुलाल लगाकर होली मनाई। लक्सा स्थित विघ्नहरण हनुमान मंदिर से कीर्तन मंडली के सदस्य विभिन्न मंदिरों में राम नाम कीर्तन करते धाम पहुंचे। मंदिर के महंत पं. रामकुमार के नेतृत्व में बैंकर, उद्यमी, व्यापारी, कर सलाहकार, शिक्षक भक्त की भूमिका में नजर आए।पहले गोदौलिया स्थित बड़ादेव मंदिर में ढोल-मजीरा और झांझ की गूंज सुनाई दी। इसके बाद बांसफाटक पर हनुमान मंदिर और लक्ष्मी नारायण मंदिर, काशी करवट मंदिर में करीब डेढ़ घंटे कीर्तन हुआ। काशी विश्वनाथ मंदिर में भी एक घंटे से ज्यादा समय तक भक्तों ने कीर्तन किया। धाम के सीईओ विश्वभूषण मिश्रा, एसडीएम शंभू शरण मौजूद रहे। इसके बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.