वाराणसी, फरवरी 12 -- वाराणसी। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में विश्वनाथ धाम परिसर स्थित 15 विग्रहों का रुद्राभिषेक विधिवत जारी है। गुरुवार को धाम स्थित श्रीभुवनेश्वर महादेव, मंडप में स्थापित नवग्रह विग्रहों, श्रीकुबेरेश्वर तथा श्रीव्यासेश्वर का वैदिक मंत्रोच्चार एवं शास्त्रोक्त विधि से मंदिर न्यास के कार्मिकों ने रुद्राभिषेक किया। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में इस विधान का नवाचार गत वर्ष आरंभ हुआ था। देव विग्रहों की सामूहिक आराधना कर लोककल्याण एवं विश्वशांति की कामना की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.