वाराणसी, जुलाई 3 -- वाराणसी। अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मद्देनजर अधिवक्ताओं ने विश्वनाथ धाम में भी चढ़ावा और दान राशि की जांच कराने की मांग की है। शुक्रवार को बनारस बार के पूर्व महामंत्री अधिवक्ता नित्यानंद राय ने अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने विश्वनाथ धाम में कार्यरत कर्मचारियों और मंदिर के ट्रस्टियों की भी आय की जांच कराने की मांग की है।उन्होंने ज्ञापन में आरोप लगाया कि विश्वनाथ धाम का भी मैनेजमेंट भ्रष्टाचार की जद में है। निजी व्यक्तियों से चढ़ावे के रकम की गिनती कराई जाती है, जो पूरी तरह गलत है। उन्होंने मांग की है कि विश्वनाथ धाम मंदिर बोर्ड ऑफ ट्रस्ट, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुरूप गठित होना चाहिए मगर अब तक गठित नहीं है न ही बोर्ड ऑफ ट्रस्टी की नियमित बैठक होती है। यह भी पढ़ें- अयोध्या प्रकरण : ट्रस...