धाम के गेट पर मारपीट के आरोप में जांच शुरू
वाराणसी, मई 21 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गेट नंबर चार के बाहर कथित तौर पर अधिवक्ताओं से मारपीट एवं छिनैती के आरोपों के क्रम में न्यास की ओर से जांच शुरू की गई है। आरोपों से संबंधित वीडियो एवं सूचनाएं बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, जिसका मंदिर प्रशासन ने संज्ञान लिया है। हालांकि 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।मंदिर प्रशासन के मुताबिक वायरल वीडियो में कुछ अधिवक्ताओं का आरोप है कि बुधवार सुबह काशीवासियों के लिए निर्धारित दर्शन समय के दौरान उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया तथा धनराशि छीने जाने की घटना हुई। सोशल मीडिया एवं मीडिया माध्यमों से प्रसारित वीडियो का परीक्षण किया गया। जांच में स्पष्ट नहीं हो पाया कि कथित वीडियो किस स्थान का है। वीडियो के आधार पर घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.