धाम की दुकान से मोबाइल चुराने वाला बंदी
बरेली, जून 7 -- आंवला। मनौना धाम क्षेत्र की दुकान में विश्राम कर रहे एक श्रद्धालु का मोबाइल व नकदी चोरी करने वाले आरोपी को पीड़ित ने दुकानदारों की मदद से दबोच लिया। रामपुर के थाना टांडा अंतर्गत लाडपुर के अजय सिंह शुक्रवार को पत्नी संग दर्शन को आए थे। दुकान में आराम करते समय एक युवक ने उनका मोबाइल और 640 रुपये चोरी कर लिए। संदेह होने पर जब दुकान का सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया, तो आरोपी की पहचान हो गई। पीड़ित ने आरोपी सतेन्द्र को पुलिस के हवाले कर दिया। उपनिरीक्षक नरेन्द्र सिंह राघव ने पूछताछ कर आरोपित से रुपये और मोबाइल बरामद किए। यह भी पढ़ें- धाम की दुकान से मोबाइल चुराने वाला बंदी पुलिस ने शनिवार को आरोपी को जेल भेज दिया। यह भी पढ़ें- शोरूम से मोबाइल चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात यह भी पढ़ें- अतरौली पुलिस ने टैम्पो को बरामद कर दो शातिर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.