वाराणसी, अप्रैल 14 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। लालिता घाट पर रोज शाम को होने वाली गंगा आरती की भव्यता निहारने के लिए वीआईपी अतिथियों के लिए विश्वनाथ धाम की छत पर (बीविंग गैलरी) में व्यवस्था होने जा रही है। जिला और मंदिर प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। आरती मंच और नीचे सीढ़ियों पर लगातार बढ़ रही भीड़ के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। बनारस में करीब आधा दर्जन घाटों पर रोज शाम गंगा आरती होती है। इनमें दशाश्वमेध, शीतला, अस्सी, नमो और लालिता घाट प्रमुख हैं। नमो और लालिता घाट पर विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से आयोजन हो रहा है। बाकी स्थानों पर समितियां आरती कराती हैं। आयोजन को निरंतर भव्य रूप दिया जा रहा है। इससे घरेलू और बाहरी पर्यटकों में आकर्षण बढ़ता जा रहा है। कुछ घाटों पर आरती को व्यावसायिक रूप भी दिया जा रहा है। कुर्सियां पर बैठने के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.