धामूपुर पीएचसी में पेयजल व्यवस्था की कमी से मरीज परेशान
गाजीपुर, जून 30 -- दुल्लहपुर। क्षेत्र के शहीद वीर अब्दुल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धामूपुर में पांच वर्ष बीत जाने के बाद भी पीने के पानी के लिए हैंडपंप की व्यवस्था नहीं हो सकी है। इसके कारण प्रतिदिन आने वाले 40 से 50 मरीजों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। ग्रामीण अनिकेत चौहान ने बताया कि शिकायत के बावजूद केवल आश्वासन ही मिला। अस्पताल परिसर में लगी स्ट्रीट लाइटें खराब होने से अंधेरा रहता है। वहीं आरओ मशीन और समरसेबल की सुविधा बिजली न होने के कारण बंद पड़ी है, जिससे मरीजों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.